हरदोई, अप्रैल 27 -- बेहटा गोकुल। थाना बेहटागोकुल क्षेत्र के जीआहा गांव निवासी अनिल कुमार 48 वर्ष ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार अनिल कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके अलावा उन्होंने भैंस भी पाल रखी थी। परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया गया कि रविवार शाम वह भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। गांव के पास से गुजर रही लखनऊ-बरेली रेलवे लाइन के किनारे भैंस चराते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत,परिवार में पसरा मातम हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बेहटा गोकुल पुलिस भी पहुंची...