कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नियामत का पूरा मजरा भीटी देह माफी गांव निवासी रामबाबू पशु पालक है। उसने बताया कि बुधवार की रात उसकी भैंस दरवाजे के सामने बंधी थी। चोरों ने मध्य रात्रि के करीब भैंस पार कर दी।मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी इंद्रदेव ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि इधर बीच मवेशियों की चोरी की घटना बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.