संभल, अप्रैल 23 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में भैंस खोलने के विरोध में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जेठ, जिठानी और एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रजापुर निवासी ममता पत्नी पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह घर पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके जेठ राजू पुत्र धर्मपाल घर के दरवाजे पर बंधी भैंस को जबरन खोलकर ले जाने लगा। विरोध करने पर राजू और उसकी पत्नी लक्ष्मी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में ममता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर में चोट आई।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन आरोपियों ने दबाव बनाना बंद नहीं किया। ममत...