प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा के सीध टिकट के मजरा पंडित का पुरवा में बेटे के हाथों लाठी से पीटकर पिता की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। गांव में घटना को लेकर दबी जुबान में तरह-तरह की चर्चा भी होने लगी है। घटना के पीछे सिर्फ भैंस को चारा डालने का लेकर कहासुनी थी अथवा कोटे की दुकान को लेकर विवाद, इसको लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा घर पर ही मौजूद था। जिसे पुलिस ने रविवार की सुबह पहुंचकर गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने बताया कि रामबहादुर यादव की तीन दशक से अधिक समय से कोटे की दुकान है। उम्र अधिक होने पर कुछ साल से बड़ा बेटा रामबाबू यादव ही यह दुकान संभालता था। कोटे की दुकान के हिसाब किताब को लेकर पहले भी पिता-पुत्र में कहासुनी हो चुकी थी। आशंका है कि शनिवार सुबह भी कोटे की दुकान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.