गंगापार, दिसम्बर 21 -- बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीध टिकट के मजरा पंडित का पुरवा में भैंस को चारा डालने को लेकर हुए विवाद में कलियुगी बेटे ने अपने पिता पर लाठी से प्राण घातक हमला कर दिया। पिता की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार सुबह की है। क्षेत्र के पंडित का पुरवा निवासी 65 वर्षीय राम बहादुर यादव लगभग 35 वर्षों से गांव की सरकारी गल्ला की दुकान चलाता था। दुकान पिता के नाम थी किन्तु संचालन कोटेदार का बड़ा बेटा राम बाबू यादव करता है। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह राम बहादुर यादव ने बड़े बेटे राम बाबू यादव को भैंस को चारा डालने को कहा।इसी बात पर दोनों में बहस छिड़ गई।बात बात में राम बाबू ने लाठी से उस पर प्रहार कर दिया। लाठी राम बहादुर यादव के गर्दन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.