साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। रक्सी स्थान के पास शुक्रवार को भैंस से धक्का लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल राकेश कुमार व रोहित कुमार है। घायल ने बताया कि वे लोग काम के सिलसिले से जा रहा था। इसी दौरान रक्सी स्थान के पास भैंस भाग रहा था। इसी दौरान भैस उसकी बाइक से टकरा गया। इसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...