बदायूं, मार्च 2 -- फैजंगज बेहटा, संवाददाता। भैंस का इलाज कराने के लिए 1962 हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले पशुपालक के दरवाजे पर जब डॉक्टर की जगह यूपी 112 पुलिस पहुंची तो वह घबरा गया। पुलिस के पूछने पर उसने बताया कि उसने पशु चिकित्सीय नंबर 1962 डायल किया था, लेकिन कॉल पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो गई। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत फैजगंज के वार्ड चार का है। यहां रहने वाले अजमेरी पुत्र गफ्फार की भैंस अचानक बीमार पड़ गई। घबराए अजमेरी ने पशु चिकित्सक बुलाने के लिए हेल्पलाइन 1962 डायल किया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद डॉक्टर की जगह यूपी 112 की पुलिस गाड़ी उनके दरवाजे पर आकर रुकी। सुबह-सुबह पुलिस वाहन देखकर अजमेरी सन्न रह गए, वहीं मोहल्ले के लोग भी तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि आखिर मामला क्या है। पुलिस ने कॉल की वजह पूछी तो अजमेरी ने सा...