फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- मटसेना थाना क्षेत्र में सामुदायिक आंबेडकर भवन में झंडी लगाने से जा रहे लोगों को देखकर सड़क किनारे बंधी भैंस की सांकल में पैर फंसने से गिरने के बाद मौत हो गई। यह देखकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद से काफी देर तक माल्यार्पण कार्य रुका रहा। विवाद की सूचना पर थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स संग पहुंच गए। मंगलवार को संविधान रचियता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती उत्साह के साथ मनाई जा रही थी। मटसेना के गांव इटौरा में सुबह आठ बजे कुछ अनुयायी गांव के बाहर बने सामुदायिक आंबेडकर भवन में झंडी लगाने के लिए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर गाजा-बाजा के साथ निकला जुलूस उसी दौरान सड़क किनारे बंधी राजकुमार कुशवाहा की भैंस लोगों को देख भागने का प्रयास करने लगी। पैर में लोहे की सांकर फंसने से वह गिर पड़ी और देखते ही देखते उसक...