भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर के रहने वाले युवक ओम कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है। नदी में डूबने के बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया। उनकी टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर कुछ ही देर में युवक का शव बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया कि ओम अक्सर अपनी भैंस को लेकर नदी के उस पार चराने के लिए ले जाता था। वह नाव पर जाता था जबकि भैंस तैरकर चली जाती थी। बुधवार को भी वह उसी तरह उस पार गया। लौटने के दौरान ओम भैंस की पूंछ पकड़कर तैरते हुए आने लगा। उसी दौरान वह डूब गया। उसे डूबते देख अन्य लोगों और गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सके। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। युवक का शव मुसहरी और खिरनी घाट के बीच से बरामद किया गया।

हिंदी हि...