बरेली, जनवरी 25 -- भमोरा। दहेज में भैंस और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर महिला को छत से धकेल दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। महिला ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिहारीपुर शेखूपुर के सत्यपाल की बेटी ने बताया कि वर्ष 2022 में उसके पिता ने नौ लाख रुपये खर्च कर उसका विवाह भीकमपुर थाना बजीरगंज के विकास के साथ किया था। विवाह के कुछ समय बाद पति विकास शराब के नशे में उससे मारपीट करने लगा। आरोप है कि ससुर ब्रहृचारी मारपीट करते हुए गालियां और धमकी देते हैं। सास और दो ननदें भी उसे प्रताड़ित कर कम दहेज लाने के ताने मारतीं हैं। उससे दहेज में एक भैंस और बुलेट बाइक लाने का दबाव बनाया गया। महिला के विरोध पर सब उसे पीटते थे। इसी बीच महिला ने एक बेटे को भी जन्म दिया। उसके पिता ने ससुरालियों को समझा कर मारपीट न करने कहा। आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.