पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी महेन्द्र पाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह ज्योति डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में कार्यरत हैं। 23 जून को वह अन्य कर्मचारियों के साथ कॉलोनी में ही स्थित कार्यालय में काम कर रहे थे। आरोप है कि पास की डेयरी का संचालक अनूपपाल अपनी भैंसों को डंडों से हांकते हुए सड़क पर ले जा रहा था। इसी दौरान भैंसों की टक्कर से कार्यालय के बाहर खड़ी महेन्द्र पाल और उनके साथी की बाइक गिर गई, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक गिरने की शिकायत करने के लिए महेन्द्र पाल और उनके साथी जसवंत वर्मा डेयरी पर पहुंचे। आरोप है कि अनूपपाल और उसके पिता राम किशोर पाल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। जिससे वह लोग घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की...