अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़। भैंसों के कटान को लेकर मुजफ्फर सईद पूर्व पार्षद व जामा मस्जिद प्रबंधक कमेटी के सदस्य, एसएम. कायम समाज सेवी के साथ कांग्रेसी नेता यशवंत शर्मा डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में दूध देने वाली भैंसें अवैध रूप से काटी जा रही हैं। ये वो भैंसें हैं, जो हमारे घरों की रोजी रोटी और बच्चों के पोषण का स्रोत हैं। किसानों की आजीविका का साधन हैं। भैंसों के कटान पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान सलीम मुख़्तार समाज सेवी, निहाल अहमद, असलम खान, मौलाना नौशाद अहमद, शराफत अली, योगेश भारद्वाज शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.