मोतिहारी, अप्रैल 23 -- पीपराकोठी। भैंसुर को पुलिस से छुड़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने की आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला टावर पर चढ़कर पुलिसपर दबाव बनाने की कोशिश की थी। आरोपी बलथरवा निवासी किरण देवी है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि इस तरह के खतरनाक और गैरकानूनी कदम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बलथरवा के किरण देवी अपने भैंसुर रंजीत पासवान की गिरफ्तारी से आक्रोशित होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- भैंसुर को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी महिला जिसे बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके विरोध में महिला ने टावर पर चढ़कर पुलिस पर दबाव बनान...