मोतिहारी, अप्रैल 23 -- पीपराकोठी। पारिवारिक विवाद में उलझी एक महिला ने पहले पुलिस में शिकायत कर अपने भैंसुर को गिरफ्तार कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छुड़ाने की मांग को लेकर मुख्य चौराहे स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मामला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। भीषण गर्मी के बीच करीब दो घंटे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत कर महिला को समझाया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतरी। नीचे उतरते ही अत्यधिक गर्मी, तनाव और थकान के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने तुरंत उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा रहा। जानकारी के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.