शाहजहांपुर, मई 9 -- बंडा। कभी सूख चुकी भैंसी नदी को फिर से जीवन देने की मुहिम अब जनआंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह के साथ बंडा विकासखंड की ग्राम पंचायत नवादा ढाह से दलेलापुर धारा तक भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का यह अभियान सिर्फ नदी की खोदाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जल संरक्षण, भूजल स्तर सुधार और पर्यावरण संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नदियों को बचाने के लिए तालाब, पोखर और अन्य जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है। वर्षा के दौरान यही जल स्रोत अतिरिक्त पानी को रोककर बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह भी पढ़ें- ...