मेरठ, अप्रैल 27 -- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मेरठ जिले के छोटा मवाना व बिजनौर जिले के भनेड़ा टोल प्लाजा का एक साल के लिए 12.81 करोड़ में ठेका छोड़ा गया है। नया ठेका पाने वाली कंपनी को प्रतिदिन 3.51 लाख रुपये सरकार के खाते में जमा करने पड़ेंगे। नई कंपनी गाजियाबाद निवासी राजीव कुमार की है। इस कंपनी ने सोमवार सुबह आठ बजे से टोल वसूली शुरू कर दी हैं। इस साल नई कंपनी को ठेका 1.84 करोड़ रुपये ज्यादा में छूटा है। मेरठ-नजीबाबाद नेशनल हाईवे-34 पर मवाना तहसील क्षेत्र के गांव छोटा मवाना और बिजनौर जिले के भनेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली का अब नया ठेका हो गया है। अब नए अधिकार पत्र के अनुसार दोनों टोल प्लाजा पर प्रतिदिन 3.51 लाख रुपये सरकार के खाते में जमा करना पड़ेगा। पिछली कंपनी प्रतिदिन 3.42 लाख रुपये रोजाना सरकार के खाते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.