मेरठ, अप्रैल 12 -- मेरठ बड़ौत रोड पर कस्बा खिवाई में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय गुलबहार पुत्र गुलजार निवासी खिवाई के रूप में हुई है। कस्बा खिवाई निवासी गुलजार शनिवार देर शाम बाइक से मेरठ-बड़ौत मार्ग पर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक आगे चल रही भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। जिससे गुलबहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान गुलबहार की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.