बिजनौर, जनवरी 31 -- नगर के गोकुलनगर निवासी पीपुल फॉर एनिमल्स के जिला प्रभारी वीरेन्द्र कुमार राजपूत ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जनपद में भैंसा दौड़ और अवैध पशु परिवहन से हो रहे पशु उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भैंसों की दौड़ कराई जा रही है, जिसमें इनाम के लालच में पशुओं के साथ मारपीट कर उन्हें क्षमता से अधिक दौड़ाया जाता है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। साथ ही नहटौर, चांदपुर, धनौरा रोड, बिजनौर बाईपास व उत्तराखंड मार्गों पर छोटे वाहनों में तय संख्या से अधिक पशुओं का अवैध परिवहन किए जाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने पशु उत्पीड़न अधिनियम के तहत कार्रवाई कर ऐसे आयोजनों व परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...