फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- कायमगंज(फर्रुखाबाद),संवाददाता। भैंसा चोरी की रंजिश ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। जौरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम में दो पक्ष आमने-सामने आ गये। खूनी संघर्ष में धारदार हथियार से हमला कर लाठी-डंडों से पीट पीटकर युवक को मार डाला। इस संघर्ष में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना से गुस्साए परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया और सामने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। उलियापुर गांव निवासी बांकेलाल और उसके भाई राजकुमार की गांव के ही पुष्पेंद्र, जितेंद्र, सनी और सुनील से रंजिश चल रही है। पिता इंदल नागर ने बताया कि नौ अप्रैल को गांव के ही पुष्पेंद्र, जितेंद्र, सनी और सुनील घर के दरवाजे से भैंसा चोरी कर ले गए थे। मेरे नाती अमित और नितिन ने इन लोगों को भैंसा चोरी करते हुए देख लिया था। चोरी किए गए भै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.