मेरठ, जून 13 -- मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा से वृद्धा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर मवाना थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने और महिला की तलाश कराने की मांग की है। गांव भैंसा निवासी आज़ मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 73 वर्षीय दादी शफीकल गुरुवार शाम घर से निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि वृद्धा के अचानक लापता होने से परिवार चिंतित है। शुक्रवार देर शाम मवाना थाने पहुंचकर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करने तथा महिला की जल्द तलाश कराने की मांग की। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही ह...