गाजीपुर, मार्च 23 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ताजपुर में रविवार को शाम को भैसा के प्रहार से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि ग्राम सभा ताजपुर निवासी 50 वर्षीय कृपाशंकर राजभर पुत्र स्वर्गीय मोती चंद्रा राजभर रविवार की शाम को गांव के पश्चिम खेतों की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान खेत में भैसा को चरता देख उसे खदेड़ कर दूर भागना चाहा। इस पर गुस्साए भैस ने कृपाशंकर को दौड़ा उठा कर पटक दिया। भैसा के प्रहार से कृपाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने की जानकारी होते ही परिजन व आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घायलवस्था में परिजन कृपा शंकर को इलाज के लिए बलिया ले गए। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने जां...