मेरठ, मार्च 30 -- भैंसाली बस अड्डे पर एक रोडवेज बस ने युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना सदर बाजार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजनौर के किरतपुर निवासी विजय सिंह ने बताया कि उनका भाई धन सिंह किसी काम से मेरठ गए थे। वापस आते समय भैंसाली बस अड्डे के सामने अचानक तेज रफ्तार से आई रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें धनसिंह को गंभीर चोट आई। चालक बस लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने धनसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव मर्चरी भेज दिया। थाना सदर बाजार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...