मेरठ, जून 12 -- भैंसाली बस अड्डे पर गुरुवार सुबह करीब तीन बजे दो बसें आग की चपेट में आकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस में सो रहे चालक और परिचालक की आंख खुल गई और उन्होंने भागकर जान बचा ली। रोडवेज को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। रोडवेज आरएम दीपक चौधरी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मेरठ डिपो की एसी जनरथ बस संख्या यूपी 78 एफटी- 6559 बुधवार रात हरिद्वार से वापस भैंसाली बस अड्डे पर पहुंची थी। बस के संविदा चालक बबली और नियमित परिचालक अरुण कुमार देर रात होने के चलते बस में ही सो गए। यह भी पढ़ें- भैंसाली बस अड्डे पर दो बसें जलकर खाक, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सुबह करीब 3 बजे बस से धुआं उठने और दम घुटने पर दोनों बस स्टाफ की आंख खुल गई। बाहर आग लगी देख चालक ...