भैंसवार में किसानों का धरना 402वें दिन भी जारी
सोनभद्र, जून 25 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत तिलौली के ग्राम पंचायत भैंसवार में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों का जमीन बचाओ धरना लगातार जारी है। इस दौरान सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहा यह धरना 402वें दिन में प्रवेश कर गया। इतने दिन धरना चलने के बाद भी समुचित कार्रवाई न होने से खफा किसानों ने भारतीय किसान युनियन लोक शक्ति के बैनर तले गुरुवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर हुंकार भरते हुए संबंधित उच्चाधिकारियों से मामले का निस्तारण कराये जाने की मांग की। किसान एवं ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली में गंभीर गड़बड़ियाँ हुई हैं, जिससे उनकी पैतृक जमीनों पर संकट उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.