लातेहार, अप्रैल 9 -- लातेहार प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की तरवाड़ीह पंचायत के भैंसमारा गांव में पिछले 10 महीनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण भैंसमारा एवं टेनाटांड़ के लगभग 40 घर अंधेरे में जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, जिनकी शिक्षा पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 महीने पूर्व गांव का ट्रांसफॉर्मर की चोरी हो गई थी। इस संबंध में तत्काल बिजली विभाग और लातेहार थाना को सूचना भी दी गई थी, लेकिन अब तक न तो नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया और न ही किसी प्रकार की ठोस पहल की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों में गुलाब सिंह, राजू सिंह, संतोष सिंह, उदय सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि...