चंदौली, फरवरी 23 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के धीना रेलवे स्टेशन से पश्चिम भैंसउर गांव के सामने बनने वाला रेलवे अंडर पास का कार्य कई महीने से रुका हुआ था। जिससे लेकर लोगों में आक्रोश था। सोमवार को निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया। लंबे समय से उक्त क्रॉसिंग पर अंडरपास की मांग की जा रही थी। इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर अंडरपास का निर्माण तो शुरू हो गया लेकिन बाद में बंद हो गया था। ग्रामीण मुसाफिर उपाध्याय ने बताया की यह कार्य तकनीकी गड़बड़ी के चलते अवरुद्ध हो गया था। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच संशय बना रहता था की निर्माण कार्य होगा या नहीं। कुछ दिनों बाद जब फिर से ठीकेदार ने कार्य शुरू दिया है। इसके बन जाने से आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दु...