मथुरा, मई 1 -- थाना जैंत क्षेत्र के चौमुहां से असलाह से डरा कर लूटने और शेरगढ क्षेत्र के गांव जावली में सफेद रंग की कार से भेड़-बकरी चोरी की की घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी खंगाल शातिरों की तलाश कर रही है। अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। बदमाशों का सुराग न लगने से स्थानीय पशुपालकों और ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश नहीं हुआ, तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ​गौरतलब है कि विगत रात बदमाशों ने चौमुहां में लाला सिंह को गनपॉइंट पर लेकर 18 बकरियां और शेरगढ़ के गांव जावली में लोकेश के नौहरे से बंधी 25 भेड़-बकरी चोरी कर ले गये थे। बताते हैं कि दोनों ही घटनाओं में सफेद रंग की गाड़ी का उपयोग किया गया था। पुलिस अब इन दोनों वारदातों को एक ही अंतर्राज्यीय गिरोह से जोड़कर देख रही है। पुलिस की टीमें ...