भेड़ पालन की योजना के लिए 3.44 करोड़ रूपये स्वीकृत
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में भेड़ तथा ऊन विकास कार्यक्रम के तहत भेड़ पालन की योजना के सुनियोजित एवं सुव्यस्थित क्रियान्वयन के लिए 3 करोड़ 44 लाख 75 हजार मात्र रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग की ओर से शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।शासनादेश में पशुपालन विभाग निदेशक, प्रशासन एवं विकास को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय योजना के लिए निर्धारित गाईडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाए। लाभार्थियों की सूची विभागीय वेबसाईट पर अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा। योजना के तहत अनुदान की धनराशि लाभार्थी के बैंक/डाकघर खातें में उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.