भेलाही : कपड़े की दुकान व गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान
मोतिहारी, जून 28 -- रक्सौल। प्रखंड के भेलाही बाजार में शनिवार देर रात न्यू रॉयल 99 बाजार दुकान सह गोदाम में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखी लाखों रुपये की सामग्री जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि दुकानदार उदय पटेल रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और दुकान का शटर खोलने की कोशिश की। लेकिन आग की भयावह लपटों के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद इसकी सूचना दुकानदार और अग्निशमन विभाग रक्सौल को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां फायर फाइटिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। आग इतनी तेज थी कि टीम को एक दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.