जहानाबाद, जनवरी 21 -- काको ,निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर जिले में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलावर थाना पुलिस ने धरमपुर गांव में छापेमारी कर एक लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धरमपुर गांव निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष छापेमारी टीम गठित कर धरमपुर गांव में कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके झोले से प्लास्टिक के चार पाउच में बंधी करीब एक लीटर शराब बरामद की गई। इसके बाद उसे मौके पर ही गि...