धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद। भेलाटांड़ बस्ती में तार टूटने से क्षेत्र में चार घंटे बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे। सूचना मिलते ही बिजली कर्मी पहुंचे और मरम्मत कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की। तब जाकर लोगों को राहत मिली। तार दोपहर 12 बजे टूटा, मरम्मत के बाद शाम चार बजे बिजली आई। वहीं तार टूटने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...