धनबाद, मार्च 19 -- टाटा भेलाटांड़ बस्ती में आदिवासी समाज के लोगों ने बुधवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बाहा महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नायक बुढ़ा सुनील मरांडी और मांझी हड़ाम फुचा हांसदा ने पूजा-अर्चना कर की। इस दौरान समाज के नेता दुर्गा मरांडी ने प्रमुख लोगों के बीच अंगवस्त्र वितरण किया। गांव में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन हुआ। मौके पर रोहित कुमार टुडू, सूरज मुर्मू, सोमराम महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...