धनबाद, मई 25 -- टाटा झरिया डिवीजन की भेलाटांड़ कोलियरी में जारी ठेका मजदूरों की हड़ताल को लेकर रविवार को जोगता थाना में हुई वार्ता विफल रही। वार्ता में टाटा स्टील प्रबंधन, संवेदक, राकोमयु प्रतिनिधि व ठेका कर्मी शामिल हुए। संवेदकों ने मजदूरों की अधिकांश मांगें मानने पर सहमति जताई, लेकिन ढाई वर्ष पूर्व हटाए गए तीन ठेका कर्मियों की बहाली पर सहमति नहीं बन सकी। इसी कारण वार्ता बेनतीजा रही। इधर संवेदक तमीम अख्तर खान ने जोगता थाना में आनंद गोप, शेख रिजवान समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। आरोप लगाया कि काम चालू कराने के एवज में रंगदारी मांगी जा रही है तथा रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है。

हड़ताल का कारण गौरतलब ह...