मुंगेर, मार्च 15 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। हरिणमार थाना क्षेत्र के भेलवा घाट पर शुक्रवार देर रात रहस्यमय तरीके से तीन बड़ी नाव और मछुआरों की सात डेंगी लापता हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार को खोजबीन के दौरान चार डेंगी हरिणमार घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी से बरामद की गई, जबकि अन्य नावों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। भेलवा निवासी अनिल सिंह ने इस घटना के संबंध में हरिणमार थाना में आवेदन देकर बताया कि, वह तीलो सिंह के साथ मिलकर बूढ़ी गंडक नदी के भेलवा घाट पर वर्षों से नाव का परिचालन करते हैं, जिससे ग्रामीण खेती-बारी के लिए नदी आर-पार करते हैं। बीते 13 मार्च की रात काम समाप्त कर सभी लोग घर चले गए थे। इसके बाद मध्यरात्रि में अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से नावों को क्षतिग्रस्त कर पानी में डुबो दिया और कुछ नावों को गायब कर दिया।आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.