कौशाम्बी, मई 12 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार एसडीएम सदर आकाश सिंह ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत मंगलवार को ग्राम भेलखा में शिविर लगाया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से कुल चार शिकायतों का निस्तारण करते हुए ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया। शिविर में उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को भेजकर शिकायतकर्ता की आपसी सहमति से भूमि के आंशिक भाग पर कब्जा दिलवाया। इसी प्रकार ग्राम की आराजी पर शिकायतकर्ता इम्तियाज अहमद का नाम संक्रमणीय भूमिधर अंकित है, जिस पर कब्जा प्राप्त करने की शिकायत की गई थी। इस संबंध में आपसी सहमति से निस्तारण करने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसलिए शिकायतकर्ता को बता दिया गया कि सक्षम राजस्व न्यायालय में वाद योजित कर अपने प्रकरण का समाधान...