भेदभाव से रहित समाज के निर्माण के प्रति कांग्रेस प्रतिबद्ध : जावेद
पटना, मई 30 -- लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक डॉ. जावेद ने कहा कि कांग्रेस पूर्वाग्रह और भेदभाव से रहित समाज के निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध है। महात्मा गांधी ने अपना जीवन इसी के लिए देश को समर्पित कर दिया। इसी को आत्मसात करते हुए कांग्रेस का हरेक कार्यकर्ता समाज के वंचित तबके को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष करता है। सांसद डॉ. जावेद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय "सर्वोदय संकल्प शिविर" के दूसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम को उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। शिविर के चेयरपर्सन एवं पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षुओं को कांग्रेस के आंदोलनों से लेकर पार्टी की राजनीतिक विचारधारा को लेकर गहराई से प्रशिक्षित किया जाता है। मौके पर संचालन समिति के संयोजक ब्रजेश प्रसाद मुनन, मुख्य प्रवक्ता राजेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.