भेदभाव रहित शिक्षा व्यवस्था पर किया मंथन
विकासनगर, अगस्त 26 -- ड्रीम ए ड्रीम फाउंडेशन की ओर से बेंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय आठवें चेंज द स्क्रिप्ट कार्यक्रम में उत्तराखंड के तीन शिक्षा प्रतिनिधियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीना मोहन, राजीव आर्य और नेत्र मणि बडोनी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को अधिक समावेशी और समान अवसर आधारित बनाने पर विचार-विमर्श करना रहा। इसमें इस बात पर चर्चा की गई कि शिक्षा केवल विशेष आवश्यकता वाले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि धर्म, लिंग और जाति समेत विभिन्न सामाजिक पहचानों के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव से मुक्त होनी चाहिए।डायट प्रवक्ता टीना मोहन ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा की मौजूदा मान्यताओं और धारणाओं पर भी सवाल उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था को नए दृष्टिकोण से देखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.