बेगुसराय, फरवरी 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भेदभावपूर्ण यूजीसी कानून को रद्द करने की मांग के समर्थन में अखिल भारतीय संयुक्त सवर्ण अधिकार मोर्चा की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को शहर में प्रदर्शन किया गया। मोर्चा से जुड़े लोगों ने बीपी इंटर स्कूल से जुलूस निकाला जो कलेक्ट्रेट के पास पहुंचकर प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान लोगों ने केंद्र की एनडीए सरकार व स्थानीय सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश का इजहार किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. रंजन चौधरी ने कहा कि कानून का उद्देश्य न्याय और सुरक्षा होना चाहिए न कि डर और सामाजिक असंतुलन पैदा करना। शिक्षा में सभी वर्गों को संतुलित और समान अवसर प्रदान किए जाएं। कानूनों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और जवाबदेही तय की जाए। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.