बलरामपुर, अप्रैल 16 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौला नगवा स्थित प्राथमिक विद्यालय भेदपुर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है।विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह विद्यालय पहुंचने पर किचन व स्टोर कक्ष का ताला टूटा मिला। अंदर रखा गैस सिलेंडर, चावल समेत अन्य सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नगवा-अहिरौला मार्ग की नहर पटरी के पास से मैनुद्दीन पुत्र जैनुल्ला निवासी अहिरौला नगवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से चोरी गया सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। कार्रवाई में उपनि...