देवरिया, जून 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित भेड़ पालन योजना 2026-27 के तहत जनपद में 5 नई भेड़ पालन इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लघु और सीमांत किसानों को रोजगार के साथ-साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भेड़ पालन को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान संख्या-15 के अंतर्गत यह योजना चलाई जा रही है।उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से भेड़ पालन के लिए प्रेरित करना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।प्रत्येक भेड़ पालन इकाई में 1 नर भेड़ और 20 मादा भेड़ शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- भेड़ पालन पर लाभार्थियों को मिलेगा 90 प्रतिशत अनुदान प्रति इकाई कुल लागत रु 1 लाख 70 हजार निर्धारित की गई है, जिसमें 1 ...