भेड़ पालन में किसान छत्रपाल को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
बरेली, जून 19 -- पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 में बरेली के प्रगतिशील पशुपालक छत्रपाल सिंह दिवाकर को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भेड़ पालन की इकाई को सफलतापूर्वक संचालित करने और इस क्षेत्र में नवाचार अपनाने के लिए प्रदान किया गया। उनकी सफलता की कहानी को कॉन्क्लेव की विशेष मैगजीन में भी शामिल किया गया है। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 में प्रदेशभर से चयनित पांच किसानों को सम्मानित किया गया, जिनमें बरेली के छत्रपाल सिंह दिवाकर भी शामिल रहे। भेड़ पालन के क्षेत्र में उन्हें जिले में प्रथम स्थान प्राप्त है। यह भी पढ़ें- यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव में उत्कृष्ट पशुपालक सम्मानित छत्रपाल सिंह का कहना है कि वह ऑस्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.