कुशीनगर, अगस्त 26 -- कुशीनगर। जिले में भेड़ पालन योजना के अंतर्गत 5 इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत लाभार्थियों को भेड़ पालन के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार का अवसर मिलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अश्वनी सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक इकाई में 20 मादा भेड़ व 1 नर भेड़ा, कुल 21 भेड़ उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रति इकाई कुल लागत 1,70,000 निर्धारित है, जिसमें 90 प्रतिशत अनुदान तथा 10 प्रतिशत लाभार्थी अंश होगा। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पशुपालक विभागीय पोर्टल विकसित होने तक अपने आवेदन पत्र को स्वप्रमाणित प्रपत्रों के साथ ऑफलाइन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक या सीधे 5 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जैविक खाद इकाई के लिए 72 किसानों को म...