अंबेडकर नगर, मई 29 -- सद्दरपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से इब्राहीमपुर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की मौत हो गई। वह अपनी भेड़ों को चरा रहे था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया । यह भी पढ़ें- दाउदनगर में वज्रपात से किस की मौतघटना का विवरण मीठेपुर गांव निवासी इन्द्रजीत पाल (55) पुत्र भगवान दिनपाल हमेशा की तरह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी भेड़ें चराने के लिए घर से निकले। वे भड़सारी गौशाला के पास से गुजर रहे थे। उस समय आसमान में घने बादल छाए हुए थे और तेज बारिश हो रही थी। तभी अचानक आसमान से बिजली गिरी और इन्द्रजीत पाल उसकी चपेट में आ गए। बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही ...