भेड़ के बच्चे को टक्कर मारने पर विवाद, पिता-पुत्र को पीटा
हाथरस, मई 31 -- - कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव गोजिया की घटना मुरसान, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोजिया में रविवार को भेड़ के बच्चे से बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने भेड़ मालिक व उसके पिता को पीट दिया। पीड़ित ने इस मामले में थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गांव गोजिया निवासी रनवीर सिंह रविवार अपने पुत्र रोहित के साथ गांव के बाहर भेड़ चराने के लिए जा रहे थे। एक छोटा भेड़ का बच्चा झुंड से पीछे रह गया था। रोहित उस बच्चे को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हुए झुंड तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान गांव की सड़क पर अचानक एक बुलेट बाइक आ गई। आरोप है कि गांव के ही बुलेट बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजरे। बाइक की टक्कर भेड़ के बच्चे से हो गई। बाइक की टक्कर से भेड़ के बच्चे के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.