गोपालगंज, जनवरी 30 -- थावे,एक संवाददाता।पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड पर भेड़िया गांव के समीप स्थित रेलवे फाटक संख्या 68/सी पर अंडरपास निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पाइलिंग मशीन को काम शुरू करने से रोक दिया और निर्माण का विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि भेड़िया गांव पूरे बिहार में एकमात्र ऐसा गांव है, जो चारों ओर से रेलवे लाइन से घिरा हुआ है। गांव को थावे और गोपालगंज से जोड़ने वाला यही एकमात्र मुख्य मार्ग है। जिससे लगभग चार हजार की आबादी का आवागमन होता है। इसी मार्ग पर स्थित रेलवे ढाला 68/सी पर अंडरपास बनाए जाने से गांव पूरी तरह कट जाएगा। ग्रामीण मनन सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक के समीप बड़ा चंवर है। जहां साल भर पानी जमा रहता है। ऐसे में अंडरपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.