गोपालगंज, जनवरी 1 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भेड़िया गांव निवासी दिलीप शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस की मौजूदगी में मृतका के मायके वालों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कटेया थाना क्षेत्र के करकटहा गांव निवासी विनोद शर्मा की पुत्री प्रियंका देवी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। उसे एक बेटा और एक बेटी है। मृतका का पति विदेश में रहकर काम करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.