बहराइच, दिसम्बर 5 -- बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज वन रेंज के मंझारा तौकली में आतंक मचाए भेड़िया ने शुक्रवार भोर में एक घर में घुसकर बालिका को दबोचा। परिजनों ने लाठी डंडे लेकर खूंखार भेड़िया को खदेड़ा । जिसके चलते बालिका की जान बच गई। बच्ची घायल हो गई। बालिका को आनन फानन में एंबुलेंस से कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। कैसरगंज थाने के गोड़हिया नंबर 3 के मजरे मल्लाहन पुरवा में बलिराम की बेटी अनुष्का (6) को भेड़िया ने शुक्रवार भोर घर में घुस कर बच्चे पर हमला किया। परिजनों ने लाठी डंडे लेकर भेड़िया को खदेड़ा । परिजनों की सतर्कता से बालिका की जान बच गई। इलाज के लिये सीएचसी कैसरगंज लाया गया है। बालिका के सीने और पीठ चेहरे पर दांत लगे हैं। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.