मधुबनी, जून 4 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने की पुलिस ने बुधवार रात भेजा टेकना टोल के पास एक स्कॉर्पियो से 133 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को धर-दबोचा जबकि दो शराब धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। यह कार्रवाई एसआई आनंद मोहन ठाकुर ने पुलिस बलों के सहयोग से रात करीब दस बजे की। धराया शराब तस्कर सुपौल जिले के मरौना थाने के खोरमा वार्ड चार निवासी जय प्रकाश यादव का पुत्र दिलीप कुमार(25) है। जबकि फरार शराब धंधेबाज स्कॉर्पियो चालक भी सुपौल जिले के मरौना थाने के खोरमा वार्ड चार का ही जय कुमार यादव बताया गया है। यह भी पढ़ें- मदरना गांव में छापेमारी 95 लीटर विदेशी शराब बरामद वही एक अन्य शराब धंधेबाज की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि बुधवार रात गुप्त सूचना मिली कि ...