मधुबनी, सितम्बर 4 -- मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने के भेजा टेकना टोल में सड़क किनारे से एक झोला में रखे तीन पॉलीथिन से 1.377 किलोग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। यह कार्रवाई एसआई आनंद मोहन ठाकुर ने बुधवार रात करीब पौने दस बजे भेजा टेकना टोल में मुख्य सड़क पर की। झोला से तीन पॉलीथिन में रखे 1.377 किलोग्राम गांजा पुलिस ने बरामद की। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि इस संबंध में अज्ञात तस्कर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...