मधुबनी, मार्च 8 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के भेजा गांव निवासी श्याम झा की पत्नी पूर्व मुखिया मंजुला देवी(73) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। मंजुला देवी वर्ष 2006 से 2011 तक भेजा पंचायत की मुखिया रही थीं। वे अपने पीछे पति, पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को भेजा गांव में ही किया गया। मुखाग्नि एकलौते पुत्र अमरनाथ झा उर्फ बबलू झा ने दी। पूर्व मुखिया मंजुला देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में ज्योति झा, महेश महतो, राम नारायण यादव, दिवाकर झा, डॉ बैद्यनाथ साहु, मुमताज अंसारी, दिवाकर प्रसाद यादव, सदानंद यादव, राघव कर्ण, सत्तो मंडल सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दु...